वरिष्ठ IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और अहम ज़िम्मेदारी, एमडीडीए वीसी का संभाला पदभार
वरिष्ठ IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और अहम ज़िम्मेदारी, एमडीडीए वीसी का संभाला पदभार
देहरादून_ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को वीसी एमडीडीए बनाए जाने के बाद उन्होंने ने आज अपना विधिवत चार्ज ग्रहण कर लिया है। बंशीधर तिवारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में प्राधिकरण के अंतर्गत बनने वाली नक्शों को आसानी से पास किये जाने को लेकर व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इसके साथ ही जिन नक्शों को लेकर वाद दायर है उनको लेकर कैंप लगाया जाएगा, जिससे हर शनिवार वादों का निपटारा करते हुए लोगों के नक्शे रिलीज हो सकें। आपको बता दें कि बंशीधर तिवारी पहले सचिव एमडीडीए भी रह चुके हैं। जबकि इससे पहले देहरादून जिलाधिकारी सोनिका पर एमडीडीए का चार्ज था।
