उत्तराखंड

Special! भाजपा की इन 9 सीटों पर ये रही टिकट बदलने की वजह

Special! भाजपा की इन 9 सीटों पर ये रही टिकट बदलने की वजह

भाजपा ने पुरोला से दुर्गेश्वर लाल को दिया टिकट। (पिछली बार मालचंद को टिकट दिया था, मालचंद अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं)

गंगोत्री से सुरेंश चौहान को टिकट मिला है (यहां से पिछली बार भाजपा से गोपाल रावत थे, गोपाल रावत का निधन हो चुका है।)

धनौल्टी से भाजपा में शामिल हुए प्रीतम पंवार को टिकट मिला है, यहां ये पिछली बार नारायण सिंह राणा को टिकट दिया गया था जो हार गये थे।

चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट दिया गया है। मधु चौहान का टिकट काटा गया, मधु चौहान पिछली बार हार गई थी।

कैंट से हरबंस कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को भाजपा ने टिकट दिया गया है।

भगवानपुर से सुबोध राकेश की जगह मास्टर सत्यपाल को टिकट दिया गया।  सुबोध राकेश को बसपा भगवानपुर से टिकट दे चुकी है।

भीमताल से राम सिंह कैड़ा को टिकट मिला। पिछली बार दान सिंह भंडारी को भाजपा ने टिकट दिया था, वो हार गये थे। राम सिंह कैड़ा निर्दलीय जीते थे और भाजपा में शामिल हो गये थे।

नैनीताल से संजीव आर्य कांग्रेस में वापस जा चुके हैं यहां से भाजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया है। सरिता आर्य ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी है।

बाजपुर से राजेश कुमार को टिकट दिया गया। यशपाल आर्य भाजपा से कांग्रेस में जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *