उत्तराखंडशिक्षा

रघुनाथ कीर्ति का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

रघुनाथ कीर्ति का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

 

देवप्रयाग। परिसर के बाहर राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के विद्यार्थियों को एक अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया गया।

छात्रों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान करते हुए कहा कि सफलता के लिए त्याग की आवश्यकता होती है। समर्पण, त्याग और परिश्रम सफलता की राह बनाते हैं।

कार्यक्रम में वेदव्यास परिसर, हिमाचल में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय रूपक महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। विनोद शर्मा के निर्देशन में इस टीम ने वहाँ ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ नाटक का मंचन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

योग के क्षेत्र में खेमराज चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। ये छात्र अंबाला छावनी हरियाणा में दीवान कृष्ण किशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर आए हैं।

विकसित भारत स्पर्धा के अंतर्गत राघव शर्मा प्राक् शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र है और उदय शर्मा बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर विजय पताका फहराकर परिसर का नाम रोशन किया था। कृष्ण शर्मा ने कुश्ती में प्रथम स्थान अभिषेक तिवारी ने कुश्ती में द्वितीय स्थान राघव शर्मा ने कुश्ती में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इन छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

कार्य क्रम युवा परिषद के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें आदर्श पांडेय, अमन कुमार,कएशव तोमर और विशाल भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *