उत्तराखंड

उत्तराखंड में पांचवा धाम ‘सैन्यधाम’ बनकर हुआ तैयार, पीएम मोदी करेंगे जनता को समर्पित

उत्तराखंड में पांचवा धाम ‘सैन्यधाम’ बनकर हुआ तैयार, पीएम मोदी करेंगे जनता को समर्पित

देहरादून-उत्तराखंड का पांचवा धाम सैन्यधाम बनकर तैयार हो चुका है। प्रदेश के शाहिद सैनिकों को समर्पित इस सैन्य धाम का उद्घाटन 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया की लंबा इंतजार खत्म हो चुका है, पीएम मोदी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम बनकर तैयार हो चुका है। प्रदेश के शाहीद सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित यह सैन्यधाम चारों धामों की भांति लोगों की जनभावना से जुड़ेगा। आपको बता दें कि लोकसभा चनाव 2019 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण कराने की घोषणा की थी। दिसंबर 2021 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका शिलान्यास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *