Sunday, July 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

डीजे ऊर्जा कामगार की नव गठित कमेटी की हुई बैठक, ये हुए निर्णय

 

देहरादून_ रविवार को उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंतन किया गया साथ ही साथ उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा बनाई गई अवैध असंवैधानिक उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की इकाई का घोर विरोध किया गया।

 

कार्यकारिणी में से सीपी मठपाल से फोन पर वार्ता की गई उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वह राकेश शर्मा की कार्यकारिणी में शामिल नहीं है ना ही उनके द्वारा उन्हें कोई जानकारी इस संदर्भ में प्रदान की गई है अतः वह राकेश शर्मा द्वारा घोषित की गई और संवैधानिक इकाई का कोषाध्यक्ष नामित किए जाने का खंडन करते हैं तथा यह घोषणा करते हैं कि उनका राकेश शर्मा द्वारा गठित इकाई से कोई संबंध नहीं है। बैठक में विजय बिष्ट, सोहन शर्मा, दीपक बेनीवाल, सुरेश वर्मा , उमेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *