उत्तराखंडराष्ट्रीय

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई

केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में बुधवार तक तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कल तक तेज वर्षा की आशंका प्रकट की है। पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में कुछ स्थानों पर आज बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कल तक कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और आंधी चलने की आशंका है।

कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान है। अगले दो दिन में राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *