उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

देहरादून-उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2025 में छह करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखंड में आए, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सर्वाधिक संख्या है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक व तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि देहरादून जिले में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी आए। पर्यटन विभाग के अनुसार इनमें एक लाख 92 हजार 533 विदेशी सैलानी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है। हमारी सरकार राज्य में पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय निवासियों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। शीतकालीन यात्रा इसी की एक कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा के दर्शन को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा की यात्रा पर आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। हमने पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इन्हीं सब प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखण्ड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *