बेमौसम बारिश से हुआ नुकसान, मुख्यमंत्री ने कृषि और आपदा विभाग को दिए आकलन करने के निर्देश
देहरादून – बीते रोज 24 घंटे हुई बारिश के चलते राज्य के किसानों को खासा नुकसान हुआ है। आम, लीची, सेब की बागवानी में 40 से 50 फीसद नुकसान का आकलन है लगाया जा रहा है जबकि गेहूं, सरसों, मटर और मसूर की फसल को 20 से 30 फीसद नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
इसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा विभाग और कृषि विभाग को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही नुकसान का आकलन किया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि उसके बाद सरकार मुआवजा राशि पर सहायता के तौर पर राज्य के किसानों की मदद करेगी।