उत्तराखंडहेल्थ

स्वस्थ तन-मन का आधार है योग : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

स्वस्थ तन-मन का आधार है योग : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

देहरादून- राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को केदारपुरम स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में एक सप्ताह चलने वाले योग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं प्रतिभागियों के साथ लगभग 40 मिनट तक योगाभ्यास किया।

इस शिविर में महिला कल्याण केंद्र की महिलाएं, शिशु निकेतन के बच्चे और अन्य स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हमें स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा, “यदि हम शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, तभी हम समाज और देश की सेवा कर सकते हैं।”

रेखा आर्या ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में योग की भूमिका को अहम बताया और कहा कि योग हमारे देश के मानव संसाधन को कुशल और सक्षम बना सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को बचपन से ही योग करने की आदत डालें, जिससे उन्हें भविष्य में चिकित्सकीय समस्याओं से कम जूझना पड़े।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि आज भारत की इस प्राचीन विधा को 150 से अधिक देश अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *