बेसिक शिक्षकों के 1670 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, अब तक 61861 आवेदन
बेसिक शिक्षकों के 1670 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, अब तक 61861 आवेदन
देहरादून-प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाएगा। जिलेवार आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत 1670 रिक्त पदों के सापेक्ष विभाग को 61861 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है, इसके उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर उसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में आवेदित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर उनके शैक्षिक गुणांक तय कर उसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जायेगा।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया नियत समयसीमा में पूर्ण कर चयनित अभ्यर्थियों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं।
