Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

देहरादून में आर्यनगर सीवरेज योजना और पार्क का शिलान्यास

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आर्यनगर वार्ड स्थित साकेत कॉलोनी में 9 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में इस परियोजना को महत्वपूर्ण बताया।

इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए की ओर से कैनाल रोड स्थित एकता ऐवन्यू पार्क में करीब 19 लाख 37 हजार रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों का भी शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि साकेत कॉलोनी की सीवरेज योजना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *