उत्तरकाशी के मोरी तहसील में तीन मंजिला आवासीय भवन में लगी भीषण आग
उत्तरकाशी के मोरी तहसील में तीन मंजिला आवासीय भवन में लगी भीषण आग
उत्तरकाशी-आज तड़के लगभग तीन बजे उत्तरकाशी के मोरी तहसील के डामटी थुनारा गांव में तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा के तीन मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लगी और आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में भवन में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही चार बकरियां, 15 मुर्गे और दो खरगोश भी आग की लपटों में झुलसकर मृत हो गए। घटना में किसी मानव हानि की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही राजस्व उप-निरीक्षक मौके के लिए रवाना हुए क्षति का विस्तृत विवरण व आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता प्रदान करने की मांग की है।
उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के डामटी थुनारा गांव में आज तड़के लगभग तीन बजे तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। घटना में भवन में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही चार बकरियां, 15 मुर्गे और दो खरगोश भी आग की लपटों में झुलसकर मृत हो गए। घटना में किसी मानव हानि की सूचना नहीं है।
