कीवी मिशन से संवरेगी छोटे किसानों की तकदीर, डीएम ने दिए पारदर्शी चयन के निर्देश
कीवी मिशन से संवरेगी छोटे किसानों की तकदीर, डीएम ने दिए पारदर्शी चयन के निर्देश
उत्तरकाशी-उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेते हुए उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं में लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से होना चाहिएए ताकि वास्तविक और पात्र किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कीवी एक उच्च मूल्य वाली नकदी फसल है और जिले में कीवी उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए, ताकि स्थानीय किसान इसका लाभ उठाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ केवल बड़े काश्तकारों तक ही सीमित न रहें, बल्कि छोटे और सीमांत किसानों को भी कीवी मिशन से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।
