अग्निवीर कर सकेंगे हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से डिप्लोमा सार्टिफिकेट
अग्निवीर कर सकेंगे हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से डिप्लोमा सार्टिफिकेट
पौड़ी गढ़वाल-गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर-जी.आर.सी.सी लैंसडाउन के अग्निवीर अब हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से डिप्लोमा सार्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय और जी.आर.आर.सी लैंसडाउन के बीच इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं, जिसके तहत अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा। यह कोर्स विश्वविद्यालय की फैकल्टी ने आठ महीने की अवधि में तैयार किया है। जीआरआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि यह कदम अग्निवीरों के लिए नए अवसर खोलेगा और उनके भविष्य को मजबूत करेगा। उन्होंने इसे मल्टी-डोमेन ट्रेनिंग का नया आयाम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा।
