उत्तराखंड

हॉर्टिटूरिज्म को लेकर तैयार होगी कार्ययोजना, फल उत्पादकों के लिए व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर

हॉर्टिटूरिज्म को लेकर तैयार होगी कार्ययोजना, फल उत्पादकों के लिए व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर

देहरादून-कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में हॉर्टिटूरिज्म की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि किसानों को इस क्षेत्र से जोड़ने के प्रयास में तेजी लाई जाए।

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान तथा अतिवृष्टि के कारण फसलों के नुकसान दोनों को फसल बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए “सी” ग्रेड माल्टा एवं पहाड़ी नींबू (गलगल) उत्पादकों को उनके फलों का उचित मूल्य प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की इस व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने फल उत्पादकों के लिए खरीद केंद्रों की व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *