Thursday, February 13, 2025
Latest:
उत्तराखंडक्राइम

बड़ी ख़बर! उत्तराखंड में यहां तीन दिन पहले पति के साथ लापता हुई महिला मिली इस हाल में, दोनों में हुई थी कहासुनी

बड़ी ख़बर! उत्तराखंड में यहां तीन दिन पहले पति के साथ लापता हुई महिला मिली इस हाल में, दोनों में हुई थी कहासुनी

तीन दिन पहले अपने पति से हुई कहासुनी के बाद दोनों घर से कहीं चले गये। अब तीन दिन बाद महिला मिली है। महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं अभी महिला कुछ भी बोलने की हाल में नहीं है। आशंका है कि महिला का गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया गया है। मामला ऋषिकेश का है।

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद रात में ही दोनों घर से चले गए थे। शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश पुलिस ने शुरू की  शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। सीमा के गले पर चुन्नी के निशान थे।

आशंका जताई जा रही है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया है और अभी आपको बता दें कि सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में अभी नहीं है। उसके बताने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा। उधर सीमा का पति आशीष अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *