उत्तराखंडशिक्षा

बड़ी ख़बर!दो सर्वोत्तम पुरस्कार रघुनाथ कीर्ति की झोली में 

बड़ी ख़बर!दो सर्वोत्तम पुरस्कार रघुनाथ कीर्ति की झोली में 

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर को उत्तर क्षेत्रीय रूपक महोत्सव-2024 के अंतर्गत मंचित नाटकों में सर्वोत्तम पात्र समन्वयक का पुरस्कार मिला है। सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार भी इसी परिसर की झोली में गया है।

उत्तर क्षेत्रीय रूपक महोत्सव-24 का आयोजन जम्मू परिसर में किया गया था। इसमें नौ विभिन्न परिसरों और महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की टीम ने ‘मशकधानी’ नामक नाटक का मंचन किया। इसमें सर्वोत्तम पोषक नट का पुरस्कार रजत शर्मा तथा सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार इसी परिसर के नाट्य निर्देशक विनोद शर्मा को मिला है। नाटक में पवन,अक्षत डंगवाल,विशाल, जिया, अभिराम,रजत,तनस्वी इत्यादि अभिनय किया। छात्रों के मार्गदर्शक की भूमिका रजत गौतम छेत्री ने निभायी।

विजेता टीम को परिसर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम, संयोजक डॉ शैलेन्द्र नारायण कोटियाल ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *