गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद, गुरुओं की वंदना, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में बालगुरुकुलम् का उद्घाटन 13 को
गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद, गुरुओं की वंदना, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में बालगुरुकुलम् का उद्घाटन 13 को
देवप्रयाग- गुरुपूर्णिमा पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में समस्त छात्रों ने सभी गुरुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ सूर्यमणि भंडारी के संयोजत्व में छात्रों ने श्रीगुरुचरण पादुका स्तोत्र का पाठ किया। कार्यक्रम के समापन पर निदेशक प्रो0 पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने छात्रों को आह्वान किया कि गुरुब्रह्मा गुरुर्विश्णु श्लोक को आचरण में भी उतारें, तभी जीवन में सभी प्रकार की उन्नतियां प्राप्त होंगी।

प्रो0 सुब्रह्मण्यम ने छात्रों का आह्वान किया कि वे परिसर में संस्कृतमय वातावरण बनाने में सहयोग दें। आपस में और गुरुजनों के साथ संस्कृत में ही व्यवहार करें। इसका उल्लंघन करने पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र से छात्रों के उठने से लेकर कक्षाओं तक के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। इस पर शीघ्र ही क्रियान्वयन किया जाएगा। छात्रों को पूर्ण रूप से गणवेश के साथ रहना होगा तथा अध्यापकों के लिए भी गणवेश संहिता निर्धारित की गई है। निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही परिसर में बालगुरुकुल आरंभ होने जा रहा है। इसका उद्घाटन पलिमरु उडुपि मठ के अनंत श्री श्री श्री विद्याधीश तीर्थ स्वामी के करकमलों से 13 जुलाई को होगा।

उन्होंने कहा कि परिसर में बड़े छात्रों के लिए गुरुकुल का वातावरण बनाया गया है। यह उत्कृश्ट शास्त्र अध्ययन केंद्र भी है। परिसर में खुलने वाले सर्वज्ञ बालगुकुलम् के बच्चे बड़े बच्चों का अनुसरण करेंगे, इसलिए बड़े छात्रों का दायित्व है कि वे अनुशासन में रहें। इस अवसर पर डॉ0 श्रीओम शर्मा, डॉ0 जनार्दन सुवेदी, डॉ0 अमंद मिश्र, डॉ0 रवींद्र उनियाल, डॉ.0 सूर्यमणि भंडारी तथा रजत गौतम छेत्री आदि उपस्थित रहे।

उधर, देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में योगाचार्य भास्कर जोशी की अगुवाई में गुरु पूणिमा पर्व आस्था भक्ति से मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद, रमण महर्षि ,योगेश्वर महाराज, लाहड़ी महाशय, महाअवतार बाबा सहित प्रसिद्ध विद्वान मुकुंद दैवज्ञ, आचार्य चक्रधर जोशी आदि सिद्ध गुरुओ का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। भारत के महान गुरुओ से देश व् विश्व की सुख समृद्धि की प्राथना की गयी। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख कोट धर्मवीर, प्रदीप कपूर, योगेश मावी,दीपक ध्यानी, शेखर,सूरज भट्ट,शुभं।गी कोटियाल,बृजेश पंचभैया, श्याम राजपूत आदि विभिन्न प्रदेशों से यहाँ गुरु पूजन को पहुँचे थे।
