उत्तराखंडहेल्थ

लोस्तु के घंटाकर्ण मंदिर में शिविर,400 ने कराई जांच,रोटरी क्लब के चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं सेवाएं

लोस्तु के घंटाकर्ण मंदिर में शिविर,400 ने कराई जांच,रोटरी क्लब के चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं सेवाएं

डॉ वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल

देवप्रयाग। रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से कीर्तिनगर विकासखंड के घंडियालधार में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के घंडियाल देवता मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोस्तु-बडियारगढ़ पट्टियों के लगभग 25 गांवों के 400 लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। शिविर आयोजन में श्री घंटाकर्ण देवता मंदिर समिति का भी सहयोग रहा। क्षेत्र में पहली बार इतनी अधिक संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे थे।

सुबह लगभग नौ बजे शिविर का उद्घाटन श्रीनगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ एमएन गैरोला ने किया। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल को लोस्तु जैसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बड़ी कोई जनसेवा नहीं हो सकती है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष आचार्य दिनेश प्रसाद जोशी ने कहा कि अपने गृह क्षेत्र में की गई इस पहल से उन्हें अपार संतोष है। श्री घंटाकर्ण देवता के रावल श्री जोशी ने कहा कि रोटरी क्लब ने अपने जनसेवा कार्यों के तहत श्री घंटाकर्ण धाम के इस क्षेत्र को चुनकर महान कार्य किया है। मंदिर समिति अध्यक्ष कैप्टन सत्येसिंह भंडारी, सचिव उम्मेदसिंह मेहरा आदि ने कहा कि लोस्तु जैसे दूरस्थ और अपेक्षित चिकित्सा सुविधा वंचित क्षेत्र के लोगों को इस शिविर की बड़ी आवश्यकता थी।

शिविर में लोस्तु के रिगोली,खोंगचा,उपगढ़,क्वीली,पल्यापटाला,धुरेट इत्यादि तथा बडियारगढ़ के धौल्याणा,झनगुली,चिलेडी आदि गांवों के लगभग 400 लोगों ने जांच कराई। मैक्स अस्पताल देहरादून,बेस अस्पताल श्रीनगर, संयुक्त चिकित्सालय श्रीकोट तथा सरकारी चिकित्सालय कीर्तिनगर ने इसमें सहयोग किया। उपचार करने वालों में डॉ एमएन गैरोला, डॉ हरीश भट्ट, डॉ केके गुप्ता आदि शामिल थे। इस अवसर पर श्री घंटाकर्ण देवता के पस्वा सोबनसिंह कैंतुरा,देवी के पस्वा गबरसिंह बर्त्वाल, मंदिर समिति के धर्मसिंह बर्त्वाल, रघुवीर भंडारी तथा उत्तम सिंह असवाल,रोटरी क्लब के सचिव अनिल ढौंडियाल, कोषाध्यक्ष डॉ हरीश भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *