उत्तराखंडशिक्षा

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर का देवप्रयाग शहर से संपर्क कटा

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर का देवप्रयाग शहर से संपर्क कटा

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर पूरी तरह आपदा की चपेट में आ गया है। आज रात गर्जन करती बिजली की डरावनी ध्वनि के बीच भारी भारी बारिश से सभी की नींद उचट गई। लगभग दो बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो सुबह सात बजे तक चली। भारी बारिश और भूस्खलन से परिसर को शहर से जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क आपदा की भेंट चढ़ गयी है। जंगल की ओर से चट्टानें खिसकने और भारी मलबा आने से यह सड़क पूरी तरह बाधित हो गयी है। लाखों रुपये की लागत से बना परिसर का मुख्य द्वार (गेट) भी आपदा की जद में आ गया है। परिसर का मुख्य लिंक मार्ग बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया है। सड़क नीचे से खोखली हो गयी है। परिसर में दूध, राशन, अखबार आदि की आपूर्ति बाधित हो गयी है। बिजली और पानी की भी किल्लत हो गयी है। रात को बिजली कड़कने की तेज आवाजों से छात्र और अध्यापक सो नहीं पाये और एक- दूसरे का हाल जाते रहे। परिसर की सड़क खुलवाने के लिए पौड़ी के आपदा प्रबंधन विभाग से आग्रह किया गया है। लगभग 700 छात्र संख्या और सौ के लगभग कर्मचारियों की संख्या वाले इस परिसर में आपदा के कारण जनजीवन बुरी तरह चरमरा गया है।

दूसरी, ओर भारी बारिश से पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग भी बंद हो गया है। देवप्रयाग में शांति नदी उफान पर है। श्री रघुनाथ मंदिर के यह गई हैं।

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम् ने कहा कि भारी बारिश से परिसर और भूस्खलन के कारण परिसर की आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो गयी हैं। सड़क खुलवाने को प्रशासन से आग्रह किया गया है। कुछ कार्यों को सुचारु करने में स्वयंसेवी विद्यार्थियों की सहायता ली जा रही है। बड़ी चुनौती परिसर में राशन और गैस की आपूर्ति कराना है। बिजली-पानी की भी समस्या बनी हुई है। सड़क मरम्मत करवाना प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *