उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ख़ुद संभाले हैं मोर्चा, आपदा कंट्रोल रूम का जायज़ा, अपडेट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का सिलसिला जारी है। वही प्रदेश की स्थितियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पंहुचे। जहां मौजूद अधिकारियों से प्रदेश की स्थिति का जानी।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस आफत की बारिश के चलते अभी तक 3 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही भारी बारिश के चलते चंपावत के एक गांव में छत गिर जाने से महिला की मौत हो गई है। बाकी प्रदेश में स्तिथिया अभी फिलहाल सामान्य है वो खुद प्रदेश की स्थितियों पर नज़र बनाए हुए हैं। साथ ही कहा कि चार धाम यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है कल देर शाम तक केदारनाथ धाम में करीब 6000 श्रद्धालु मौजूद थे। जिसमें से 4000 श्रद्धालु नीचे आ गए हैं। सभी अधिकारियों को व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *