मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के दीपावली मेले में हुए शामिल
मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के दीपावली मेले में हुए शामिल
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में जीएमएस रोड स्थित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित दीपावली मेले में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्य समाज सदियों से सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक रहा है और समाज में सहयोग, सौहार्द और विकास का संदेश देता आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन का यह मेला व्यापार को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक एकता, स्वदेशी उत्पादों और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं ‘लोकल फॉर वोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ कृ का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री के “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को सशक्त बनाया जा सकता है।
