उत्तराखंडक्राइम

क्लेमेनटाउन पुलिस ने  ऑपरेशन क्रैकडाउन के अन्तर्गत 18 मॉडिफ़ाई साइलेंसर लगी बुलेट को किया गया सीज

क्लेमेनटाउन पुलिस ने  ऑपरेशन क्रैकडाउन के अन्तर्गत 18 मॉडिफ़ाई साइलेंसर लगी बुलेट को किया गया सीज

देहरादून – स्थानीय व्यक्तियों द्वारा लगातार सूचनाओं दी जा रही थी की कुछ अराजक तत्वों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग कर मोटरसाइकिलों में पटाखे की आवाज निकाल कर क्षेत्र में माहौल खराब किया जा रहा है तथा बुजुर्ग व्यक्तियों के जीवन में भी इनकी पटाखों के आवाज से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्लेमेनटाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

थाना क्लेमेनटाउन पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग के लिए अलग अलग टीम बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग वाहनों की चेकिंग हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए मॉडिफ़ाइ साइलेंसर लगी कुल 18 बुलेट मोटर साइकिल को सीज किया गया यहा कार्यवाही आगे भी प्रचलित रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *