उत्तराखंडशिक्षा

सीएम धामी ने कहा विश्वास और लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें, चयन पारदर्शी और निष्पक्ष

सीएम धामी ने कहा विश्वास और लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें, चयन पारदर्शी और निष्पक्ष

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में अब सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल मेरिट, प्रतिभा और योग्यता है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे पूरे विश्वास और लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें, क्योंकि अब चयन पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत अब तक 60 से अधिक फर्जी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और सावन मास व चारधाम यात्रा के दौरान यह ऑपरेशन सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और कठोर भू-कानून लागू कर अनावश्यक लैंड बैंक पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *