Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

सीएम धामी की जवानों को सौगात, ये की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री जी द्वारा की जाने वाली घोषणायें

1- उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों यथा ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा करता हूँ।

2- उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को रू० 180 / – प्रतिदिन प्रतिहोमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा करता हूँ ।

3- होमगार्ड्स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल / बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा करता हूँ ।

4- अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रू० 1000 /- से रू0 1500/- प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1200 /- से रू० 2000 /- प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रू0 1500 /- से रू0 2500/- प्रतिमाह किये जाने की घोषणा करता हॅू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *