उत्तराखंडशिक्षा

रघुनाथ कीर्ति में कंप्यूटर टैलेंट हंट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रघुनाथ कीर्ति में कंप्यूटर टैलेंट हंट प्रतियोगिता का शुभारंभ

देवप्रयाग- केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में एक साथ कंप्यूटर टैलेंट हंट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस नवाचारपूर्ण पहल को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी द्वारा प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में आयोजित प्रथम चरण में कुल 232 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 207 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित रही, जिसमें विद्यार्थियों ने कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान का परिचय दिया।

कंप्यूटर विभाग के प्राध्यापक पंकज कोटियाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी दक्षता और नवाचार की भावना को विकसित करना है। अगले दो चरणों का आयोजन भी आगामी तिथियों में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विश्वविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य के चरणों में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *