उत्तराखंड

CSC डिजिटल सेवाएं पहुंचाकर जीवन बना रहा आसान

CSC डिजिटल सेवाएं पहुंचाकर जीवन बना रहा आसान

देहरादून- देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित सीएससी दिवस-2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर आज गांव-गांव में डिजिटल सेवाएं पहुंचाकर आमजन के जीवन को सरल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 13 हजार से अधिक सीएससी संचालित हैं, जिनके माध्यम से यूसीसी पंजीकरण, प्रमाणपत्र और डिजिटल लेन-देन जैसे कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ई-गवर्नेंस, ई-टूरिज्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कम्प्यूटिंग जैसी तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। मौसम पूर्वानुमान और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में भी डेटा एनालिटिक्स और सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *