उत्तराखंड

दून की मशहूर बासमती धान को मिला पुनर्जीवन, उत्पादन गुणवत्ता में आया सुधार

दून की मशहूर बासमती धान को मिला पुनर्जीवन, उत्पादन गुणवत्ता में आया सुधार

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजधानी देहरादून की मशहूर बासमती के पुनर्जीवन का संकल्प साकार होता हुआ दिख रहा है। जिला प्रशासन की पहल से सहसपुर और विकास नगर के किसानों ने दून बासमती की टाइप-3 खेती को विस्तार दिया है। प्रशासन की ओर से किसानों को दून बासमती धान की अच्छी उपज के लिए ग्राम उत्थान और कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन व बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराई गई। जिससे बासमती उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार आया।

ग्राम उत्थान विभाग द्वारा किसानों व समूह की महिलाओं से 65 रूपए प्रति किलो के हिसाब से 200 से अधिक क़ुतंल दून बासमती धान की खरीद की गई है। जो हिलान्स और हाउस ऑफ हिमालय के माध्यम से दून बासमती को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। जिससे दून बासमती धान को पुनर्जीवन मिलेगा साथ ही स्थानीय समूह की महिला किसानों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि दून बासमती की फसल के बाद चयनित किसानों को कृषि विभाग द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। जिससे की दून बासमती धान को सर्टिफाइड किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *