चमोली में आयोजित होगा “जय जवान, जय किसान” थीम पर किसान सम्मेलन
चमोली में आयोजित होगा “जय जवान, जय किसान” थीम पर किसान सम्मेलन
देहरादून-चमोली जिले में 29 दिसम्बर को “जय जवान, जय किसान” थीम पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में बैठक कर अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां कृषकों से सीधा संवाद किया जाएगा। सम्मेलन का प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी किया जायेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, कृषकों से संवाद, एग्री स्टार्टअप्स को मंच प्रदान किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
