Friday, January 17, 2025
Latest:
उत्तराखंड

गुड वर्क!नेहरू कॉलोनी पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटकी महिला की बची जान

गुड वर्क!नेहरू कॉलोनी पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटकी महिला की बची जान

देहरादून!
आज दिनांक 6 फरवरी 2023 को समय 17:34 बजे एक महिला द्वारा कन्ट्रोल रूम को सूचना दी गई कि उनकी देवरानी, जो मथुरावाला निकट इंद्रेश हॉस्पिटल के पास रहती है, उन्होंने खुद को फांसी लगा ली है।
उक्त सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उक्त सूचना को आवश्यक कार्रवाई हेतु 108 , नेहरू कॉलोनी थाना इंचार्ज, बाईपास चौकी इंचार्ज व क्षेत्र की चीता को देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलर द्वारा बताए गए पते पर पहुंचे तो मौके पर एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, जिसको मौके पर मौजूद पुलिसकर्मीयो द्वारा तत्परता दिखाते हुए फांसी के फंदे से उतारा गया और तुरंत उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उक्त महिला को समय रहते उपचार मिलने के कारण उसे बचाया जा सका। डॉक्टर महिला की स्थिति को खतरे से बाहर बताया गया है, वर्तमान में महिला उपचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *