उत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘‘हिन्द की चादरः एक सर्वाच्च बलिदान गाथा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘‘हिन्द की चादरः एक सर्वाच्च बलिदान गाथा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून-उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज राजभवन में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित ‘‘हिन्द की चादरः एक सर्वाच्च बलिदान गाथा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनकी शहादत पर आधारित एक पुस्तक ‘‘गुरु तेग बहादुर’’ का विमोचन भी किया गया।

राज्यपाल ने राष्ट्र, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हेतु गुरु तेग बहादुर द्वारा दिए गए अद्वितीय बलिदान को विश्व इतिहास में अनुपम बताया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत भारत की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक अस्मिता और मानवीय मूल्यों की रक्षा का सर्वाच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरु साहिब को ‘‘हिन्द की चादर’’ और मानवता, साहस व बलिदान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में, उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग ने गुरुद्वारा सर्किट बनाया है, जिसमें हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता, ननकाना साहिब और रीठा-मीठा साहिब जैसे प्रमुख सिख तीर्थ स्थल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *