उत्तराखंडखेल

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत चयन ट्रायल शुरू

पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना’ के तहत जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार को रांसी स्टेडियम से इसकी शुरूआत की गई, ट्रायल के पहले दिन विभिन्न विकासखंडों व नगरीय क्षेत्रों से आए आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में कोटद्वार नगर निगम, दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल, जयहरीखाल व थलीसैंण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन बालक वर्ग के 278 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल दक्षता परीक्षणों में प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *