उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन में वृद्धि
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन में वृद्धि
देहरादून-प्रदेश सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने को मंजूरी दी है। शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार पांच सौ रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। पूर्ण रूप से शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है। सात दिन जेल गए या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन छह हज़ार रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये प्रतिमाह तथा अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों की पेंशन चार हजार 500 रुपये से बढ़ाकर पांच हजार 500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
