उत्तराखंड

देहरादून में जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे अधिक भूमि संबंधी शिकायतें

देहरादून में जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे अधिक भूमि संबंधी शिकायतें

देहरादून-देहरादून ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता मिलन का कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें अधिकांश शिकायत भूमि संबंधी रहीं। प्रगति विहार विकास संस्था, अजबपुर द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र में बताया गया कि लेन नंबर- 6 में स्थित खाली प्लॉट पर संदिग्ध व्यक्तियों/भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत चकजोगीवाला निवासियों ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि भूमाफियाओं द्वारा समाज की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है तथा 18 मीटर चौड़े नाले पर भी अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा प्राप्त शिकायतों में आपसी विवाद, सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें भी शामिल रहीं।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *