महेंद्र भट्ट को दोबारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान
देहरादून- उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो गई है। महेंद्र भट्ट दोबारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। भाजपा संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम की घोषणा की। लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले महेंद्र भट्ट पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट के नाम पर अपनी सहमति दी है।
गौरतलब है कि संगठन चुनाव में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन हुआ था।
राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 8 नामांकन हुए थे, केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रीय परिषद की भी घोषणा की। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,त्रिवेंद्र सिंह रावत,तीरथ सिंह रावत,मालाराज्य लक्ष्मी शाह,अजय भट्ट और कल्पना सैनी को राष्ट्रीय परिषद् के लिए चुना गया। कार्यकर्म में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, सह प्रभारी रेखा वर्मा व अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे।