एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र
देहरादून-मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्धारा शहर में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई जारी है। एमडीडीए ने साफ किया है कि शहर में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने शिमला बाईपास रोड के विभिन्न स्थानों पर किये गये अवैध आवासीय निर्माणों और प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई एमडीडीए की टीम ने बाला जी इन्क्लेव, शिमला बाईपास रोड में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कई जगहों पर बुलडोज़र चलाया और सीलिंग की कार्रवाई की। लगभग 10 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण शहर में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं करेगा। विकास मानकों और भवन उपविधियों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
