मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा, यूसीसी में आंशिक संशोधन
मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा, यूसीसी में आंशिक संशोधन
देहरादून- प्रदेश के सभी मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन कर 50 प्रतिशत पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पदोन्नति का अवसर देने का निर्णय भी लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रीमण्डल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कुल आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं-ए०एन०एम और पर्यवेक्षकों को सेवा अवधि में एक बार अंतरजनपदीय तबादले की अनुमति देने के नियम में संशोधन को भी मंजूरी दी गई।
कैबिनेट ने देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली नई विधानसभा भवन परियोजना के लिए फ्री जोन में निर्माण की अनुमति प्रदान की, जिससे मकान और दुकानों के निर्माण में सहूलियत होगी।
समान नागरिक संहिता नियमावली में भी आंशिक संशोधन को स्वीकृति दी गई। इसके तहत अब नेपाल और भूटान के नागरिकों की शादियों का पंजीकरण आधार कार्ड या विदेशी पंजीकरण के आधार पर यूसीसी पोर्टल पर किया जा सकेगा।
