उत्तराखंड

सचिव पर्यटन ने किया खेल विकास स्थलों का निरीक्षण

सचिव पर्यटन ने किया खेल विकास स्थलों का निरीक्षण

चंपावत-पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने चंपावत जिले के विभिन्न पर्यटन और खेल विकास स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले, प्रस्तावित स्पिरिचुअल ज़ोन का निरीक्षण किया, इसके बाद लोहाघाट में कोलीढेक झील और बाणासुर किले के पैराग्लाइडिंग क्षेत्र का दौरा किया। सचिव ने बाणासुर क्षेत्र को प्रमुख पैराग्लाइडिंग हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि चंपावत प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व का अद्वितीय संगम है, और इन स्थलों का सुनियोजित विकास जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। सचिव ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ गोलज्यू कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए डिज़ाइन और निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

श्री गर्ब्याल ने बालेश्वर मंदिर के संवर्धन और बेहतर प्रबंधन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने, गौरलचौड़ मैदान के पीछे ओपन एयर थिएटर स्थापित करने और क्रिकेट पिच की मरम्मत कर खेल सुविधाओं को उन्नत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *