मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र
देहरादून-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमडीडीए ने हर्बटपुर में 20 बीघा, कल्याणपुर पोंटा रोड में 15 से 20 बीघा, सेरपुर–सेलाकुई में 30 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे सभी आवासीय व व्यावसायिक निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
