उत्तराखंड

आज से देहरादून में “नबोत्सव” महोत्सव

आज से देहरादून में “नबोत्सव” महोत्सव

देहरादून-राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड का अखिल भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “नबोत्सव” आज से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शुरु होगा, जो कि 29 नवंबर तक चलेगा। यह आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के साथ मनाया जा रहा है। नबोत्सव के अंतर्गत 6 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, क्रिकेट और गायन प्रतियोगिता शामिल हैं। इसमें देशभर से लगभग 330 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। रोमांच को बढ़ाने के लिए नाबार्ड ने आधिकारिक मास्कॉट “कस्तूरी” का अनावरण किया है, जो उत्तराखंड के राज्य पशु कस्तूरी मृग से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *