उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीख़ें घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीख़ें घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल

देहरादून –उत्तराखंड में त्रिस्तरीय चुनाव की नई तारीख़ें घोषित कर दी गई हैं। हरिद्धार जिले को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे और 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को होगा और 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रमों को अंतिम आदेश तक स्थगित कर दिया था। अब नया चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके तहत तिथियों में बदलाव हुआ है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण

28 जून को पंचायत चुनाव की नई अधिसूचना जारी हुई

2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चलेगी

7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है

दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे

पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा

पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण

दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा

दोनों चरणों की मतगणना 31 जुलाई को होगी, उसी दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम जारी कर दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *