उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण-SIR की तैयारियां शुरू
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण-SIR की तैयारियां शुरू
देहरादून-राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण-एस॰आई॰आर के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्री-एस॰आई॰आर चरण में प्रदेश की मतदाता सूची में शामिल 40 वर्ष तक के उन मतदाताओं की बीएलओ ऐप के माध्यम से मैपिंग की जाएगी, जिनके नाम 2003 की सूची में दर्ज थे।
सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट्स और बूथ लेवल अधिकारियों के समन्वय से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी होगी। बैठक में 31 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की गई। प्रदेश में वर्तमान में 11 हजार 733 बूथों के मुकाबले 4 हजार 155 बीएलए ही नियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी दलों को अपने बूथ लेवल एजेंट 31 दिसंबर तक नियुक्त कर देने चाहिए।
