चमोली जिले में राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 10 दिसम्बर से
चमोली जिले में राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 10 दिसम्बर से
चमोली-राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 -बालक/बालिका की मेजबानी इस वर्ष चमोली जिले को मली है। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 से 12 दिसम्बर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ तीन दिनों तक विभिन्न मुकाबलों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
