उत्तराखंडक्राइम

शराब माफिया के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

शराब माफिया के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

देहरादून- प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस शराब तस्करी पर पैनी नजर बनाते हुए लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज सुबह कुल्हाल बैरियर थाना विकासनगर पर उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने थाना विकासनगर की पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर एक हरियाणा नम्बर की पिकअप (गाड़ी नंबर HR 61E 0364) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसमें दो अभियुक्त रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा और आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से पिकअप वाहन से 202 पेटी चंडीगढ़ हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है।

वहीं देहरादून में ही एक और कार्रवाई में एसटीएफ ने विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से भी 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ हरियाणा मार्का की बरामद हुई है। उपरोक्त दोनों स्थलों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा मार्क बरामद की गई है इन दोनों प्रकरणों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *