उत्तराखंड

मुख्य ने दिए सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश

मुख्य ने दिए सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश

देहरादून –मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को प्रदेश की कुल 15 प्रतिशत सिंचित भूमि को अगले 5 साल में दोगुना करते हुए 30 प्रतिशत किए जाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को अच्छे और गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नए बैराज, नहरें आदि पर काम किया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग को उनके द्वारा संचालित योजनाओं में जीरो कार्बन उर्त्सजन पर फोकस किए जाने का लक्ष्य दिया। साथ ही उन्होंने जल संस्थान को 31 मार्च तक देहरादून की सभी सरकारी कॉलोनियों को वाटर मीटर से 100 प्रतिशत संतृप्त किए जाने सहित प्रदेश में सभी नगर निगमों को वाटर मीटर से संतृप्त किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी।

मुख्य सचिव ने टिहरी को इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने और रिंग रोड परियोजना को भी शीघ्र शुरू किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने वन विभाग को सिटी ग्रीनिंग और एक्सप्रेस-वे के प्रस्ताव के साथ ही बायोफेंसिंग का मॉडल प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने बैठक में आईटी विभाग को साइंस सिटी एंड विज्ञान केंद्रों की स्थापना के साथ ही इनके संचालन और मेंटरिंग की व्यवस्था हेतु मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *