मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक है, जो सूर्य उपासना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति से सामंजस्य का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
