उत्तराखंड

राज्यपाल ने विजय दिवस पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने विजय दिवस पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक, रणनीतिक एवं निर्णायक सैन्य विजय को भारत के सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्वितीय शौर्य, साहस और कुशल रणनीति का परिचय देते हुए न केवल दुश्मन के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया, बल्कि पाकिस्तान के विभाजन के साथ एक नए राष्ट्र, बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। राज्यपाल ने कहा कि विजय दिवस केवल अतीत की विजय को स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन और संकल्प का अवसर भी है।

राज्यपाल ने कहा कि 54 वर्ष पूर्व इस युद्ध में शहीद एवं घायल हुए जवानों के परिवारों की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विजय दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सदैव उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *