Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंडशिक्षा

इस बार का श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान रंवाल्टा को

इस बार का श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान रंवाल्टा को

देवप्रयाग। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस बार का श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान प्रसिद्ध कथाकार महावीर रंवाल्टा को प्रदान किया जाएगा। 29 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ के हाथों यह पुरस्कार दिया जाएगा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हर वर्ष श्री रघुनाथ कीर्ति सेवा सम्मान प्रदान किया जाता है। इसमें साहित्यकारों से आवेदन मंगवाकर उनका मूल्यांकन किया जाता है। इस बार 14 आवेदन आए थे। उनमें से महावीर रंवाल्टा को इस पुरस्कार के लिए उपयुक्त पाया गया। पुरस्कार में नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। निदेशक प्रो0 पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि पुरस्कार चयन समिति की संस्तुयों के आधार पर साहित्यकार महावीर रंवाल्टा को सम्मान प्राप्त करने के लिए आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि यह राज्यस्तरीय सम्मान अब तक डॉ0 सुशील कोटनाला, डॉ0 जयंती प्रसाद नौटियाल तथा प्रो0 राखी उपाध्याय को प्रदान किया जा चुका है। वर्ष, 2018 में परिसर ने यह पुरस्कार देना आरंभ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *