Friday, January 17, 2025
Latest:
उत्तराखंड

हर घर तिरंगा अभियान के तहत, सीएम धामी ने अपने निजी आवास पर फहराया तिरंगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया। तिरंगा झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है। उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक “तिरंगा झण्डे“ को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया। आजादी के अमृत महोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *