नकलविहीन होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा,संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी
नकलविहीन होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा,संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी
देहरादून-उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी। प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिहाज से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त व्यवस्था करने, विशेष उड़नदस्तों की तैनाती तथा लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये गए हैं।
